गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा बाजार नगर में बागेश्वर सरकार की आगामी श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कथा के आयोजन से पूर्व व्यापक जनसंपर्क एवं निमंत्रण अभियान चलाकर श्रीराम कथा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में चल रहा निमंत्रण अभियान
आयोजन के मुख्य सूत्रधार एवं विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर की गलियों, मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रहे हैं। वे श्रद्धालुओं को पारंपरिक रूप से पीले चावल एवं श्रीराम कथा के कैलेंडर भेंट कर कथा श्रवण के लिए सादर आमंत्रित कर रहे हैं। अभियान के दौरान कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार से संवाद कर लोगों से आगामी 4, 5 और 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली भव्य श्रीराम कथा में सपरिवार शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें




श्रीराम नाम की अविरल धारा में जुड़ने का आह्वान
इस निमंत्रण अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों को श्रीराम नाम की अविरल धारा में शामिल होकर भक्ति और अध्यात्म की गंगा में डुबकी लगाने का पावन आमंत्रण दिया जा रहा है। आगामी धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे कटरा बाजार और आसपास के इलाकों में हर्षोल्लास का वातावरण है तथा श्रद्धालु बागेश्वर सरकार के आगमन और उनके मुखारविंद से श्रीराम कथा सुनने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।















