Wednesday, October 7, 2026

Logo

BREAKING NEWS|

इमेज स्टोरीज

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

नौकरी से जुड़ी सभी खबरें

एनआईटी-रायपुर भर्ती 2026: सुपरिटेंडेंट सहित 37 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

एनआईटी-रायपुर भर्ती 2026: सुपरिटेंडेंट सहित 37 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

रायपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी हजारों-लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनआईटी-रायपुर ने गैर-फैकल्टी के विभिन्न 37 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है। एनआईटी-रायपुर की ओर से गैर-फैकल्टी पोस्ट के लिए जारी 37 रिक्तियों में सुपरिटेंडेंट के 4, टेक्निकल असिस्टेंट के 13, सीनियर असिस्टेंट का 1, सीनियर टेक्नीशियन का 1, टेक्नीशियन के 15 और ऑफिस अटेंडेंट के 3 पद शामिल हैं। वहीं, टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन पोस्ट के लिए रिक्तियां विभिन्न विभागों के आधार पर जारी की गई है। टेक्निकल असिस्टेंट के 13 पद में एप्लाइड जियोलॉजी में 1, आर्किटेक्चर और प्लानिंग में 1, बायो टेक्नोलॉजी में 1, केमिकल इंजीनियरिंग में 1, केमिस्ट्री में 1, सिविल इंजीनियरिंग में 1, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 4, टलर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में 1 और फिजिक्स में 1 पद शामिल हैं। सीनियर टेक्नीशियन के 1 पद पर वैकेंसी केमिस्ट्री विभाग में निकली है। वहीं, टेक्नीशियन के 15 पदों में आर्किटेक्चर और प्लानिंग में 1, केमिकल इंजीनियरिंग में 1, केमिस्ट्री में 2, सिविल इंजीनियरिंग में 2, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 1, मेटलर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में 1 और माइनिंग इंजीनियरिंग में 1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनआईटी-रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से सुपरिटेंडेंट के लिए किसी भी विषय में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री या उसके बराबर की डिग्री; या किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स या उसके बराबर ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे- वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट की जानकारी होनी चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित विभाग की जरूरतों के अनुसार, संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री/मास्टर डिग्री/डिप्लोमा; सीनियर असिस्टेंट के लिए सीनियर सेकेंडरी के साथ कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट में दक्षता होनी चाहिए। सीनियर टेक्नीशियन के लिए प्रथम श्रेणी के साथ सीनियर सेकेंडरी साइंस स्ट्रीम में; टेक्नीशियन के लिए सीनियर सेकेंडरी के साथ संबंधित विभाग की जरूरतों के अनुसार, साइंस/आईटीआई/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा; और ऑफिस अटेंडेंट के लिए सीनियर सेकेंडरी होना जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27 से 33 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,360 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,770 रुपए तय किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (जहां भी लागू हो), आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार पे-लेवल (7वें सीपीसी) 1 से 6 के बीच प्रति माह होगी।

PeptechTime|
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में 10 जिला जज पदों पर नौकरी का मौका, 15 अक्बटूर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में 10 जिला जज पदों पर नौकरी का मौका, 15 अक्बटूर तक करें आवेदन

अमरावती। हाईकोर्ट में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए यह खास मौका है। आंध्र प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आंध्र प्रदेश स्टेट ज्यूडिशियल सर्विस में जिला जज (एंट्री लेवल) के 10 पदों पर श्रेणीवार सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से जिला जज (एंट्री लेवल) पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों में ओपन कैटेगरी/अनारक्षित (ओसी) के 2, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 2, पिछड़े वर्ग (बीसी)-बी का 1, पिछड़े वर्ग (बीसी)-सी का 1, पिछड़े वर्ग (बीसी)-ई का 1, एससी ग्रुप-III का 1 और एसटी के 2 पद शामिल हैं। जिला जज (एंट्री लेवल) पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री और साथ ही वकील के तौर पर कम से कम 7 वर्ष की प्रैक्टिस या न्यायिक सेवा का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो ओसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए और एससी/एसटी/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति के लिए 750 रुपए तय किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,44,840 से 1,94,660 रुपए के बीच प्रति माह होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'रजिस्ट्रार (भर्ती), आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, अमरावती, नेलापाडु, गुंटूर जिला, पिन कोड - 522 239, आंध्र प्रदेश' पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

PeptechTime|
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में 30 डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर आवेदन जारी, 15 अक्बटूर तक मौका

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में 30 डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर आवेदन जारी, 15 अक्बटूर तक मौका

अमरावती। कानून के क्षेत्र से जुड़े जो लोग उच्च न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) के जरिए डिस्ट्रिक्ट जज के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से डिस्ट्रिक्ट जज पोस्ट के लिए जारी 30 रिक्तियों में ओपन कैटेगरी/अनारक्षित (ओसी) के 23, एससी ग्रुप-I का 1, एससी ग्रुप-II के 2, एससी ग्रुप-III के 2 और एसटी के 2 पद शामिल हैं। जिला जज के कुल 30 पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है। डिस्ट्रिक्ट जज पोस्ट के लिए वे सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पात्र होंगे, जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के तौर पर कम से कम 3 वर्ष की क्वालिफाइंग सर्विस पूरी कर ली हो और जिनकी कुल सर्विस (सिविल जज - जूनियर डिवीजन और सिविल जज - सीनियर डिवीजन के तौर पर की गई सर्विस मिलाकर) 7 वर्ष की हो। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा (पेपर-I: संविधान और सिविल कानून, पेपर-II: आपराधिक कानून, पेपर-III: अंग्रेजी अनुवाद और निबंध लेखन) और मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोस) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,44,840 से 1,94,660 रुपए के बीच प्रति माह होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर 'संबंधित प्रधान जिला न्यायाधीश के कार्यालय' में तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

PeptechTime|
एनआईटी-आंध्र प्रदेश में ऑफिस एसोसिएट बनने का सुनहरा अवसर, 8 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

एनआईटी-आंध्र प्रदेश में ऑफिस एसोसिएट बनने का सुनहरा अवसर, 8 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

अमरावती। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दरअसल, एनआईटी-आंध्र प्रदेश ने ऑफिस एसोसिएट के कुल 3 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। एनआईटी-आंध्र प्रदेश में ऑफिस एसोसिएट के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 21,000 रुपये के बीच कुशल/अत्यधिक कुशल श्रेणी के लिए होगी। वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री और अंग्रेजी टाइपराइटिंग (लोअर) 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं, एकेडमिक से जुड़े दफ्तरों में काम करने का अनुभव और एमएस ऑफिस में महारत वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। वॉक-इन इंटरव्यू 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 'कमरा नंबर 411, चौथी मंजिल, सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशासनिक विस्टा, एनआईटी आंध्र प्रदेश' पते पर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल एवं फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी-आंध्र प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से वॉक-इन इंटरव्यू के दिन केंद्र पर अपने साथ ले जाएं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह नियुक्ति एक थर्ड-पार्टी आउटसोर्सिंग एजेंसी के जरिए 6 महीने के लिए है, जिसे कर्मचारी के परफॉर्मेंस और सक्षम अधिकारी की मर्जी के आधार पर हर 6 महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है।

PeptechTime|
डीएसएसएसबी भर्ती 2026: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट सहित 641 पदों पर 6 अक्टूबर से करें आवेदन

डीएसएसएसबी भर्ती 2026: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट सहित 641 पदों पर 6 अक्टूबर से करें आवेदन

नई दिल्ली। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट सहित विभिन्न 641 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। डीएसएसएसबी की ओर से जारी 641 रिक्तियों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट) के 27, पर्सनल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट) के 189, पर्सनल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट-फैमिली कोर्ट) के 17, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट) के 151, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (जिला और सेशन कोर्ट-फैमिली कोर्ट) के 23, प्रोसेस सर्वर (जिला और सेशन कोर्ट) के 91, प्रोसेस सर्वर (जिला और सेशन कोर्ट-फैमिली कोर्ट) का 1, प्यून/ऑर्डरली/डाक प्यून (जिला और सेशन कोर्ट) के 139 और प्यून/ऑर्डरली/डाक प्यून (जिला और सेशन कोर्ट-फैमिली कोर्ट) के 3 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर के दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की रात 11 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ शॉर्टहैंड स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं, प्रोसेस सर्वर और प्यून/ऑर्डरली/डाक प्यून पोस्ट के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या उसके बराबर/हायर सेकेंडरी परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, प्रोसेस सर्वर के लिए वैलिड हल्का मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और 2 वर्ष का बिना किसी दुर्घटना/उल्लंघन वाला ड्राइविंग अनुभव जरूरी है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, एमसीक्यू आधारित परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 5,200 से 34,800 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को ग्रेड-पे 2,000 से 4,800 रुपए के बीच प्रति माह दिए जाएंगे। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व-सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

थापा ने गोल दागा, मगर मजबूत उरुग्वे के खिलाफ भारत की 1-6 से हार

थापा ने गोल दागा, मगर मजबूत उरुग्वे के खिलाफ भारत की 1-6 से हार

भारत और नॉर्वे ने ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

भारत और नॉर्वे ने ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

'शायद हमारी बल्लेबाजी थोड़ी अव्यवस्थित थी,' हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने गिनाई कमियां

'शायद हमारी बल्लेबाजी थोड़ी अव्यवस्थित थी,' हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने गिनाई कमियां

चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार, 2023 का रिकॉर्ड टूटा

चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार, 2023 का रिकॉर्ड टूटा

तेलंगाना में 27 लाख स्कूली बच्चों को नाश्ता उपलब्ध कराना विश्व की सबसे बड़ी पहल है: उपमुख्यमंत्री

तेलंगाना में 27 लाख स्कूली बच्चों को नाश्ता उपलब्ध कराना विश्व की सबसे बड़ी पहल है: उपमुख्यमंत्री

सिर्फ 42 गेंदों में शतक, लखनऊ में तूफानी पारी के साथ कप्तान अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

सिर्फ 42 गेंदों में शतक, लखनऊ में तूफानी पारी के साथ कप्तान अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

गुजरात: 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में शामिल कर्मियों में डेंगू के मामले सामने आने पर नए उपाय लागू

गुजरात: 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में शामिल कर्मियों में डेंगू के मामले सामने आने पर नए उपाय लागू

वेस्टइंडीज को 8 विकेट रौंदने के बाद भारतीय कप्तान अय्यर बोले- वो एक खतरनाक टीम है

वेस्टइंडीज को 8 विकेट रौंदने के बाद भारतीय कप्तान अय्यर बोले- वो एक खतरनाक टीम है

वाजिद खान: जिनकी धुनों ने बॉलीवुड को दिए कई यादगार गीत, सलमान की फिल्म से मिली थी पहचान

वाजिद खान: जिनकी धुनों ने बॉलीवुड को दिए कई यादगार गीत, सलमान की फिल्म से मिली थी पहचान

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान