Friday, October 16, 2026

Logo

BREAKING NEWS|

इमेज स्टोरीज

नई दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंची CJP

नई दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंची CJP

राजनीति से जुड़ी सभी खबरें

मोहन कैबिनेट बनाएगी नई कंपनी; 100 करोड़ की शुरुआती पूंजी से शुरू होगा काम

मध्य प्रदेश में 6 लाख नए रोजगार का रोडमैप:मोहन कैबिनेट बनाएगी नई कंपनी; 100 करोड़ की शुरुआती पूंजी से शुरू होगा काम

भोपाल। मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्रांति और क्षेत्रीय विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगाई गई है। राज्य सरकार ने जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के समग्र एवं एकीकृत विकास के लिए 'जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड' के गठन को मंजूरी दे दी है। राज्य शासन के पूर्ण स्वामित्व में काम करने वाली इस नई कंपनी को शुरुआती अंश पूंजी के रूप में ₹100 करोड़ उपलब्ध कराए जाएंगे। इस विशेष कंपनी का मुख्य कार्य कॉरिडोर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में नियोजित इंडस्ट्रियल हब विकसित करना, बड़े पैमाने पर देशी-विदेशी निवेश आकर्षित करना और रोजगार सृजन को गति देना होगा। कैबिनेट में प्रस्तुत कार्ययोजना के अनुसार, जबलपुर, भोपाल और इंदौर को आपस में जोड़ने वाले इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर के पहले चरण में 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में 3 से 5 प्राथमिक औद्योगिक हब तैयार किए जाएंगे। सरकार ने मार्च 2028 तक ₹1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। वहीं, आगामी तीन वर्षों में परियोजना के जरिए ₹3 लाख करोड़ से अधिक का कुल निवेश आकर्षित करने और 6 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का रोडमैप तैयार किया गया है। कॉरिडोर के अंतर्गत बनने वाले औद्योगिक केंद्रों को 'प्लग एंड प्ले' मॉडल पर विकसित किया जाएगा, ताकि निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक अधोसंरचना एक ही स्थान पर सुलभ हो सके। इन परिसरों में उद्योग-अनुकूल जमीन, निर्बाध बिजली, पानी, पक्की सड़कें, सीवरेज और उच्च स्तरीय डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा कामगारों के जीवन स्तर को ध्यान में रखते हुए आवासीय परिसर, अस्पताल, विद्यालय, कौशल विकास केंद्र और हरित क्षेत्र का निर्माण कर इन्हें आधुनिक 'इंडस्ट्रियल टाउनशिप' का रूप दिया जाएगा। नई कंपनी का ध्यान केवल भूमि प्रबंधन, ढांचागत विकास और निवेश संवर्धन पर रहेगा, जबकि सड़कों का वास्तविक निर्माण संबंधित निर्माण एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना मुख्य रूप से जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, देवास और इंदौर समेत सात जिलों के आर्थिक परिदृश्य को नया आयाम देगी। इन जिलों में ऑटोमोबाइल, रक्षा व एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग, आईटी-तकनीक और नॉलेज सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में भारी निवेश की संभावनाएं हैं। परियोजना की तय समय-सीमा के अनुसार, आगामी 30 दिनों के भीतर कंपनी का औपचारिक गठन पूरा कर लिया जाएगा। छह माह के अंदर पूरे कॉरिडोर की जीआईएस मैपिंग और लैंड बैंक तैयार होगा, जबकि एक वर्ष में मास्टर प्लान व डीपीआर तैयार कर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह कंपनी केवल सात जिलों के इस कॉरिडोर पर फोकस करेगी, जबकि पूरे प्रदेश में सामान्य औद्योगिक विकास का दायित्व एमपीआईडीसी (MPIDC) पहले की तरह ही निभाती रहेगी। परियोजना के लिए भूमि प्रबंधन में सबसे पहले सरकारी जमीनों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि निजी भूमि की आवश्यकता पड़ती है, तो किसानों व भू-स्वामियों की आपसी सहमति से क्रय या कानूनन अधिग्रहण कर नियमानुसार पूर्ण मुआवजा और पुनर्वास पैकेज दिया जाएगा। वन भूमि के मामलों में केंद्र सरकार की पूर्व स्वीकृति और अनिवार्य वनीकरण की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जाएगा। कैबिनेट फैसलों की ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बने बिजली संकट पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि अल्प वर्षा और अचानक बारिश थमने के साथ धान की बोवनी देर से होने के कारण कृषि क्षेत्रों में बिजली की मांग में भारी उछाल आया है। संकट से निपटने के लिए गुजरात और सरदार सरोवर से 800 मेगावाट बिजली मिल रही है, साथ ही पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी अतिरिक्त बिजली ली जा रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि आगामी एक-दो दिनों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। इसके साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा को सुगम बनाने के लिए कैबिनेट ने विद्यालयों में परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ₹241 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी दी है। राज्य स्तर पर बसों के संचालन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को खत्म करते हुए अब इसकी कमान जिला कलेक्टरों को सौंपी गई है। कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों और परिवहन दरों के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, जिससे जनजातीय, पिछड़ा वर्ग और ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिल सकेगी।

PeptechTime|
जीतू पटवारी ने पुलिस व्यवहार की निंदा की; दोषी अफसर पर FIR की मांग

भोपाल में आदिवासी छात्रों से बदसलूकी पर गरमाई सियासत:जीतू पटवारी ने पुलिस व्यवहार की निंदा की; दोषी अफसर पर FIR की मांग

भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस के कथित अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों का लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना अधिकार है, लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा ‘जय जोहार’ का नारा लगाने वाले छात्रों के साथ जातिगत अपमानजनक व्यवहार करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जीतू पटवारी ने कहा कि ‘जय जोहार’ सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। जिस समाज ने सदियों से इस धरती और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की है, उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (गृह मंत्री) और पुलिस महानिदेशक से मांग की है कि वे इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लें। उन्होंने मांग की है कि निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि यह संदेश जाए कि आदिवासी समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को संरक्षण नहीं मिलेगा। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जीतू पटवारी ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी अधिकारी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदिवासी समाज के सम्मान की रक्षा के लिए कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेगी। आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे पर बड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन भी किया जाएगा।

PeptechTime|
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने निजी वाहन पर लगाया ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ और ‘जय सियाराम’ का स्टीकर

MP की सियासत में दिग्विजय का सनातन अवतार:पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने निजी वाहन पर लगाया ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ और ‘जय सियाराम’ का स्टीकर

भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्यप्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एक नई तस्वीर सामने आई है। दिग्विजय सिंह ने अपने निजी वाहन पर ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का स्टिकर लगाया है, जिस पर ‘जय सियाराम!’ का संदेश लिखा हुआ है। वाहन पर स्टिकर लगाने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश के समस्त सनातन धर्मावलंबियों से इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। यह यात्रा 20 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से विधिवत शुरू होगी। यात्रा में शामिल होने वाले यात्री उज्जैन से प्रस्थान करते हुए अयोध्या तक की यात्रा तय करेंगे। आयोजकों और पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य ध्येय सत्य, धर्म, न्याय और स्वाभिमान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। इस यात्रा के जरिए आम लोगों को एक साथ लाकर सनातन मूल्यों और स्वाभिमान का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

PeptechTime|
राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के लिए देशविरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बने

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर साधा निशाना:राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के लिए देशविरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बने

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश की अर्थव्यवस्था और व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और कल्याण के कार्य हो रहे हैं तथा अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। इसके बावजूद विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी और विपक्ष के नेता देश की अर्थव्यवस्था तथा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाकर भारत को कमजोर करना चाहते हैं। मैं यह बात पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर नहीं बल्कि भारत के नागरिक के रूप में कह रहा हूं। सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के लिए देश-विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। देश के देशभक्त नागरिक भारत को विकास के रास्ते से भटकने नहीं देंगे और न ही किसी को देश में अव्यवस्था फैलाने की अनुमति देंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सारंग ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष को विरोध करने और अपनी बात रखने की पूरी आजादी है। विपक्ष अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए एसआईआर को मुद्दा बना रहा है। राहुल गांधी को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसकी संस्थागत संरचना की पर्याप्त जानकारी नहीं है।चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों को लेकर सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेता को संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज की समझ नहीं है। चुनाव आयोग का अपना अलग कर्मचारी कैडर नहीं होता। आयोग के फैसलों को लागू करने में राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मचारी भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया भी राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से लागू की जाती है। इनमें लेखपाल, शिक्षक और उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) जैसे अधिकारी शामिल हैं। सारंग ने सवाल उठाया कि यदि चुनाव आयोग चुनावों में हेरफेर करता, तो कांग्रेस विभिन्न राज्यों में चुनाव कैसे जीतती? उन्होंने प्रियंका गांधी के लोकसभा पहुंचने और हिमाचल प्रदेश, केरल तथा कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारें बनने का हवाला देते हुए विपक्ष के आरोपों पर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले विपक्ष को तथ्यों और ठोस आधार के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। चुनाव आयोग की आलोचना करने के बजाय कांग्रेस को अपनी चुनावी विफलताओं और राजनीतिक रणनीति पर आत्ममंथन करना चाहिए।

PeptechTime|
इंदौर के भागीरथपुरा में 36 मौतों के बाद हटाए गए अधिकारी को बनाया कलेक्टर

जीतू पटवारी ने प्रशासनिक फेरबदल पर उठाए सवाल:इंदौर के भागीरथपुरा में 36 मौतों के बाद हटाए गए अधिकारी को बनाया कलेक्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल और इंदौर मे रहे एक अधिकारी को रायसेन का कलेक्टर बनाए जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि जिस अधिकारी को भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 36 लोगों की मौत के बाद हटाया गया था, उन्हें रायसेन का कलेक्टर बना दिया गया है। दरअसल राज्य में मंगलवार देर रात को 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं जिसमें 11 कलेक्टर भी शामिल हैं। राज्य के लिहाज से यह बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है क्योंकि मुख्यमंत्री सचिवालय में भी नई तैनाती हुई है। इन तबादलों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश की पहली वाटर प्लस सिटी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की त्रासदी में 36 लोगों की मौत हुई इस आपराधिक घटना के बाद हटाए गए प्रशासनिक अधिकारी रोहित सिसोनिया को मोहन सरकार ने रायसेन कलेक्टर बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भागीरथपुरा के पीड़ित परिवार आज भी न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार पहले यह बताए कि जांच आयोग की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई और संबंधित अधिकारी को कलेक्टर बनाने से पहले किन तथ्यों पर विचार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में तबादलों की पारदर्शिता पर पहले से सवाल उठ रहे हैं। ट्रांसफर उद्योग अब ट्रांसफर फैक्ट्री बन चुका है? महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं में जवाबदेही के बजाय जुगाड़ को प्राथमिकता दी जा रही है। करप्शन-कमीशन के आरोप भी सबूत के रूप में सामने आते जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि भागीरथपुरा के पीड़ितों को न्याय दीजिए। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कीजिए और जिम्मेदारी तय कीजिए। राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में हुए फेरबदल के चलते रश्मि अरुण शमी को एसीएस स्वास्थ्य, सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव, भारत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

रणजी ट्रॉफी: अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी संभालेंगे नीलम ओबी

रणजी ट्रॉफी: अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी संभालेंगे नीलम ओबी

तेलंगाना में अभूतपूर्व अल नीनो की स्थिति के कारण संकट गहराने की आशंका: सीएम रेवंत रेड्डी

तेलंगाना में अभूतपूर्व अल नीनो की स्थिति के कारण संकट गहराने की आशंका: सीएम रेवंत रेड्डी

पायल रोहतगी ने एक्टर इमरान खान को 'बेरोजगार अभिनेता' बताया

पायल रोहतगी ने एक्टर इमरान खान को 'बेरोजगार अभिनेता' बताया

यमन: अदन में राष्ट्रपति भवन को पांच मिसाइलों से बनाया गया निशाना

यमन: अदन में राष्ट्रपति भवन को पांच मिसाइलों से बनाया गया निशाना

एपीएल सीजन 2: चोला चीफ्स ने शूट-ऑफ में जीत के साथ हार का सिलसिला तोड़ा; माइटी मराठा और काकतीय नाइट्स की हार

एपीएल सीजन 2: चोला चीफ्स ने शूट-ऑफ में जीत के साथ हार का सिलसिला तोड़ा; माइटी मराठा और काकतीय नाइट्स की हार

महाराष्ट्र: तुकाराम मुंढे ने मिलावटी मसालों के खिलाफ दिए सख्त नए दिशा-निर्देश

महाराष्ट्र: तुकाराम मुंढे ने मिलावटी मसालों के खिलाफ दिए सख्त नए दिशा-निर्देश

सीनियर मेंस हॉकी नेशनल्स: उत्तराखंड के खिलाफ केरल की रोमांचक जीत, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा

सीनियर मेंस हॉकी नेशनल्स: उत्तराखंड के खिलाफ केरल की रोमांचक जीत, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा

नियमों का ‘उल्लंघन’ करने वाले तेल टैंकर में होर्मुज जलडमरूमध्य ईस्ट में लगी आग: ईरानी नौसेना

नियमों का ‘उल्लंघन’ करने वाले तेल टैंकर में होर्मुज जलडमरूमध्य ईस्ट में लगी आग: ईरानी नौसेना

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में गर्भवती महिला-शिशु की मौत, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में गर्भवती महिला-शिशु की मौत, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

भारत बनाम जिम्बाब्वे: महिला फैंस के लिए खुशखबरी, तीनों टी20 मुकाबलों में 'निःशुल्क' होगा प्रवेश

भारत बनाम जिम्बाब्वे: महिला फैंस के लिए खुशखबरी, तीनों टी20 मुकाबलों में 'निःशुल्क' होगा प्रवेश