झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी विकास कुमार ने गुरुवार रात पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत एक निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और चार उपनिरीक्षकों (SI) को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह बने सीपरी बाजार थाना प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को मोठ थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर सीपरी बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह को मऊरानीपुर थाने भेजा गया है। नीतू सिंह के स्थान पर मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ की प्रभारी पारुल सिंह को महिला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


उपनिरीक्षक निखिल कुमार व प्रदीप शर्मा को भी सौंपी गई नई कमान

उपनिरीक्षक निखिल कुमार को गरौठा थाने से स्थानांतरित कर शाहजहांपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को मऊरानीपुर थाने से हटाकर सकरार थानाध्यक्ष बनाया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।