सतना,अंबिका केशरी। 26 जनवरी के आयोजन की पीटी एवं परेड की रिहर्सल के दौरान तेज धूप के कारण 2 स्कूली छात्राएं जहां बेहोश हो गई वही एक छात्र गिरकर चोटिल हो गया। घटना पुलिस परेड ग्राउंड में बुधवार दोपहर 12 बजे की है। आनन फानन स्कूल के स्टाफ द्वारा बच्चों को नजदीकी निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे अपने घर चले गए। बेहोश हुई एक छात्रा एकेडमिक हाइट्स स्कूल की बताई गई है जबकि चोटिल बच्चा सरस्वती स्कूल केशव नगर धवारी का बताया जा रहा है। 26 जनवरी की तैयारियों को ले कर हाल ही में हुई विभागों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने चिकित्सा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पुलिस परेड ग्राउंड में एक एंबुलेंस और चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहेगा। कलेक्टर के आदेश के बावजूद मौके पर न तो एंबुलेंस ही रही और न ही चिकित्सा टीम। उधर, बच्चों के बेहोश होने और चोटिल होने की जानकारी सोशल मिडिया में चलने पर जब तक पुलिस परेड ग्राउंड एंबुलेंस भेजी गई तब तक घायल बच्चे इलाज के बाद अपने घर पहुंच चुके थे। कड़ाके की ठंड के चलते कलेक्टर द्वारा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक की स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित होने के आदेश जारी किए गए है। बच्चे स्कूल पहुंच कर सुबह 10.30 बजे पीटी एवं परेड की रिहर्सल के लिए आते है तब तक तेज धूप निकल आती है। गर्मी के कारण बच्चों के साथ ये समस्याएं आ रही है।
सतना में रिहर्सल के दौरान 2 बच्चियां हुई बेहोश, एक छात्र हुआ चोटिल
00:00/02:16

Piyush Awasthi
9 अक्टूबर 2026, 02:49 am IST
Piyush Awasthi9 अक्टूबर 2026, 02:49 am IST
Latest News

छिंगताओ में पहला एशिया-प्रशांत भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन सम्मेलन शुरू

11 साल से गायब पंचायत सचिव पर गिरी गाज:छतरपुर जिला पंचायत CEO ने की बड़ी कार्रवाई; प्रियंका तिवारी को नौकरी से किया बर्खास्त

केरल: छोटे मछुआरों ने खराब मौसम के दौरान आय नुकसान पर मुआवजे और सामाजिक सुरक्षा की मांग की

पाकिस्तान: केपी में इमरजेंसी के बाद भी पीएम शहबाज की दिक्कतें बरकरार, अब पुलिस जवानों ने खड़े किए हाथ!

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 1,400 रुपए तक घटीं

हांगकांग सिक्सेस 2026: बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान

काफिला रुकवाकर स्कूल पहुंचे सीएम:बच्चों के साथ मॉर्निंग असेंबली में की प्रार्थना; पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

मंगोलिया के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट में भारत ने की मदद, राष्ट्रपति खुरेलसुख ने पीएम मोदी का जताया आभार

चीन की 32 देशों में संयुक्त रूप से 38 लुबान कार्यशालाओं की स्थापना


