छतरपुर, संजय अवस्थी। श्री श्री 1008 मनोकामना गिरनारी धाम मंदिर में नवनिर्मित कीर्ति द्वार का विधिवत लोकार्पण किया गया। समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कीर्ति द्वार का लोकार्पण महिलाओं द्वारा किया गया, जिसमें मीना गुप्ता, उषा घोष और लता अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहीं।


इस अवसर पर सावन माह के चलते मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कीर्ति द्वार के लोकार्पण और सावन के धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।