शहडोल। शहडोल जिले के नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के उपरांत नवागत कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक गतिविधियों व व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

प्रभार ग्रहण करने के इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अपर कलेक्टर निमिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और जिले के सर्वांगीण विकास में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।