छतरपुर। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला छतरपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के 85 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों (उपनिरीक्षकों, सहायक उपनिरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों) का स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) रजत सकलेचा द्वारा जारी किया गया है।
पदस्थापना सूची की प्रमुख विशेषताएं
कोतवाली और सिविल लाईन जैसे प्रमुख थानों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाईन व अन्य थानों से कई उपनिरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को तैनात किया गया है। खजुराहो सीसीटीवी कंट्रोल रूम की सुरक्षा व निगरानी बढ़ाने के लिए सउनि मदन सिंह मरावी, आर० विष्णू रैकवार, आर० रामशकर एवं मआर0 भावना देवी की तैनाती की गई है। वहीं, आर० सुनील वसुनिया को पुलिस लाईन से साइबर सेल में स्थानांतरित किया गया है। महिला आरक्षकों एवं महिला पुलिस अधिकारियों की विभिन्न थानों, महिला सुरक्षा शाखा, ईमेल शाखा तथा कोतवाली में नवीन पदस्थापना की गई है।
उप निरीक्षक (उनि) मोहिनी शर्मा को पुलिस लाईन से कोतवाली, उनि माया देवी को महिला थाना से नौगांव, और उप निरीक्षक जमुना प्रसाद अहिरवार को पुलिस लाईन से कोतवाली पदस्थ किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक (सउनि) कृष्ण कुमार सौर को बड़ामलहरा से चौकी प्रभारी जटाशंकर, सउनि मुकुन्दीलाल अहिरवार को चौकी प्रभारी जटाशंकर से बड़ामलहरा, सउनि मदन सिंह मरावी को खजुराहो से सीसीटीवी कंट्रोलरूम खजुराहो, सउनि रामकृपाल अहिरवार को महिला थाना से चंदला, तथा सउनि बाबूराम अहिरवार को बक्स्वाहा से महाराजपुर स्थानांतरित किया गया है।
प्रधान आरक्षक (प्रआर) वर्ग में: प्रआर 1109 हरचरण अहिरवार (कोतवाली से ओरछारोड), प्रआर 151 प्रमोद शर्मा (कोतवाली से बक्स्वाहा), प्रआर 1247 भूपेन्द्र सिंह (नौगांव से कोतवाली), प्रआर 819 प्रशांत तिवारी (पुलिस लाईन से चौकी बम्हौरी थाना बक्स्वाहा), प्रआर 14 राकेश कुमार (पुलिस लाईन से थाना सटई), प्रआर 401 जुगल किशोर सूत्रकार (चौकी घुवारा थाना भगवा से गुलगंज), प्रआर 283 दुबेश सोनकर (नौगांव से सिविल लाईन), प्रआर 1078 रमेश सिंह (महिला सुरक्षा शाखा से पुलिस लाईन), प्रआर 986 शेरा सिंह (गौरिहार से चौकी पहरा थाना गौरिहार), प्रआर 809 रविकांत (ओरछा रोड से चौकी लुगासी थाना नौगांव), प्रआर 652 मनोहर ताम्रकार (ओरछा रोड से सिविल लाईन), प्रआर 868 मान सिंह लोधी (ओरछा रोड से नौगांव), प्रआर 263 देवंती खरे (पुलिस लाईन से अस्पताल चौकी थाना कोतवाली), प्रआर 774 राजेन्द्र कुमार प्रजापति (ईशानगर से हिनौता), प्रआर 14 फूल कुमार अहिरवार (चंदला से बमीठा), प्रआर 299 ईश्वर सिंह गौड़ (चौकी बछौन थाना चंदला से कोतवाली), प्रआर 387 पुष्पा त्रिपाठी (गौरिहार से बंशिया), तथा प्रआर 537 रीना पटेल (पुलिस लाईन से ईशानगर) का स्थानांतरण किया गया है।
आरक्षक एवं महिला आरक्षक (आर/मआर) वर्ग में: आर 878 प्रहलाद कुर्मी (चौकी लुगासी थाना नौगांव से कोतवाली), आर 294 कमलेश बाबू अहिरवार (नौगांव से थाना बमीठा), मआर 1219 सुष्मिता मिश्रा (पुलिस लाईन से ईमेल शाखा डीपीओ), आर 1162 बालकदास लोधी (नौगांव से पिपट), मआर 425 सुखवती अहिरवार (कोतवाली से सिविल लाईन), आर 605 रीतेश ओझा (गढ़ीमलहरा से गौरिहार), आर 185 शिव प्रताप सिंह (कोतवाली से नौगांव), आर 1242 भूपेन्द्र प्रजापति (कोतवाली से चौकी लुगासी थाना नौगांव), आर 1434 देशराज लोधी (कोतवाली से बमीठा), मआर 1120 राधा पटेल (गढ़ीमलहरा से कोतवाली), आर 726 नत्थू सिंह (बिजावर से कोतवाली), मआर 1300 भावना (हरपालपुर से महाराजपुर), आर 1437 अरविद यादव (पुलिस लाईन से थाना भगवा), आर 1083 अरुण सिंह गौर (कोतवाली से ईशानगर), आर 1387 सत्येन्द्र सिंह (नौगांव से ईशानगर), आर 633 अंकित सोनी (भगवा से नौगांव), आर 1347 आयुष यादव (पुलिस लाईन से नौगांव), आर 871 प्रशांत सिंह जादौन (जुझारनगर से हिनौता), आर 1223 सत्येन्द्र सेन (हिनौता से जुझारनगर), आर 505 रविन्द्र देवलिया (पुलिस लाईन से बक्सवाहा), आर 1259 कुलदीप (चंदला से कोतवाली), आर 1356 जीतेन्द्र सिंह (चौकी लुगासी से कोतवाली), आर 529 विष्णू रैकवार (सायबर सेल छतरपुर से सीसीटीवी कंट्रोलरूम खजुराहो), आर 446 वीरेन्द्र सिंह लोधी (कोतवाली से पुलिस लाईन), आर 866 अरविन्द अहिरवार (राजनगर से सिविल लाईन), आर 452 अनिल यादव (सिविल लाईन से राजनगर), आर 204 तहसीम बानो (पुलिस लाईन से बमीठा), आर 705 सतीष यादव (बडामलहरा से नौगांव), आर 201 रामशकर (चौकी पठा थाना लवकुशनगर से सीसीटीवी कन्ट्रोलरूम खजुराहो), आर 18 राजीव शिवहरे (पुलिस लाईन से थाना महाराजपुर), आर 575 अभिषेक रजक (बमनौरा से एसडीओपी कार्या. खजुराहो यथावत), मआर 184 नेहा रघुवंशी (बंशिया से चौकी रामटौरिया थाना बमनौरा), आर 1228 जितेन्द्र चिकौटिया (गौरिहार से हरपालपुर), म.आर. 1236 आरती अहिरवार (बमीठा से कोतवाली), आर 1043 अजय प्रताप सिंह (पुलिस लाईन से सिविल लाईन), आर 230 सुनील वसुनिया (पुलिस लाईन से सायबर सेल), आर 61 राजू अहिरवार (हरपालपुर से गढ़ीमलहरा), आर 972 महेश कुमार अहिरवार (बक्स्वाहा से सीसीटीएनएस शाखा), आर 947 अभय यादव (बमीठा से ओरछा रोड), आर 769 सत्यपाल सिंह घोष (पुलिस लाईन से बमनौरा), आर 594 भरत लाल अहिरवार (किशनगढ़ से चौकी घुवारा थाना भगवा), आर 323 कुलदीप सेन (लवकुशनगर से चौकी घुवारा थाना भगवा), आर 612 रामजी कुशवाहा (सिविल लाईन से चौकी पठा थाना लवकुशनगर), आर 1308 भावना देवी वंशकार (पुलिस लाईन से सीसीटीवी कन्ट्रोलरूम खजुराहो), आर 1279 जितेन्द्र सिंह (पुलिस लाईन से हरपालपुर), मआर 1376 हिना खोकर (महिला थाना से सिविल लाईन), आर 711 जतिन्दर (महिला थाना से कोतवाली), मआर 685 स्नेहलता सिंह (महिला थाना से कोतवाली), आर 1444 अरुण शर्मा (नौगांव से भगवा), मआर 887 ज्योति भदौरिया (पुलिस लाईन से सटई), आर 188 रामनिवास साहू (गौरिहार से लवकुशनगर), आर 693 छोटेलाल अहिरवार (चंदला से सरवई), आर 949 अमित राजपूत (सरवई से चंदला), मआर 1147 काली नर्गेश (पुलिस लाईन से बिजावर), मआर 270 चम्पा जमरे (पुलिस लाईन से किशनगढ़), मआर 270 अनीता (पुलिस लाईन से गौरिहार), मआर 644 अभिलाषा यादव (पुलिस लाईन से नौगांव), तथा मआर 762 रानी (पुलिस लाईन से चंदला) एवं मआर 869 रागिनी रिछारिया (पुलिस लाईन से गढीमलहरा) स्थानांतरित किए गए हैं।
प्रशासनिक निर्देश
- तत्काल रवानगी: पुलिस अधीक्षक ने आदेशित किया है कि संबंधित थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी स्थानांतरित कर्मचारियों की तत्काल रवानगी व आमद सुनिश्चित करें।
- प्रतिलिपि प्रेषित: आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक (सागर जोन), पुलिस उप महानिरीक्षक (छतरपुर रेंज), रक्षित निरीक्षक और संबंधित कंट्रोल रूम प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है।




