Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरगांव बालोदा में लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग पर फायरिंग से फैली दहशत

गांव बालोदा में लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग पर फायरिंग से फैली दहशत

Post Media
News Logo
Peptech Time
9 फ़रवरी 2026, 07:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर,ललित शंकर धाकड़। गढ़ोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बालोदा में बीती रात कंजर लुटेरों की दहशत से पूरा गांव सहम उठा। बदमाश ट्रैक्टर चोरी की नीयत से गांव में घुसे थे और इसी दौरान उन्होंने एक टेंट की दुकान को निशाना बनाया।


दुकान पर सो रहे 62 वर्षीय गणपतलाल सेन पर बदमाशों ने बेखौफ होकर बंदूक से फायर झोंक दिया। गोली लगने से गणपतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें गरोठ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दरबार गोपालसिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार कंजरों की टोली में 4 से 5 बदमाश शामिल थे। जब ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने गांव में 3 से 4 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात करने का प्रयास किया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।


पुलिस द्वारा आसपास के गांवों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)