छतरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी कांग्रेस) ने अधिवक्ता सुशील शिवहरे को ओबीसी कांग्रेस का छतरपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सुशील शिवहरे से कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
नियुक्ति पर सुशील शिवहरे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद यादव, मध्यप्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय समन्वयक रमेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय समन्वयक अजय गजराज हटेवार और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन पटेल का भी आभार व्यक्त किया।
शिवहरे ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव, जिला महासचिव संतोष तिवारी, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, नीरज दीक्षित, विक्रम सिंह नाती राजा, बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती सहित जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया।
सुशील शिवहरे ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ पिछड़ा वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।




