दमोह, राजेन्द्र तिवारी। जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना खेड़ा कस्बे में देर रात पुरानी रंजिश के चलते दादा और पोते पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में दोनों घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक घायलों को गोली के छर्रे लगे हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पुरानी रंजिश सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घायल दयालु आदिवासी ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है। वहीं हेड कांस्टेबल केवल प्रधान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।