पन्ना, अमित सिंह राठौर । दक्षिण पन्ना वनमंडल के सलेहा वन परिक्षेत्र की सलेहा बीट के ग्राम बिरहा स्थित राजस्व क्षेत्र में गिरे एक जंगली सूअर का वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। सूचना प्राप्त होने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगली सूअर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे जंगल की ओर छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू अभियान में परिक्षेत्र सहायक सलेहा बालस्वरूप दहायत सहित वनकर्मी बिहारी यादव, मथुरा प्रसाद, महेंद्र अग्रहरि, उदय सिंह सिंगरौल, उमादत्त द्विवेदी, कुलदीप सिंह, रजनीश चौधरी, प्रीति दुबे एवं सुरक्षा श्रमिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी वन्यजीव के संकट में होने या आबादी क्षेत्र में पहुंचने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।













