बमीठा (छतरपुर)। छतरपुर जिले के बमीठा क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसा होने की सूचना सामने आई है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर फंसे होने की जानकारी मिल रही है, जिसके चलते घटनास्थल पर भारी अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए जुटे हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके के लिए रवाना हो गया है ताकि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।


खबर लगातार अपडेट हो रही है।