दमोह,राजेन्द्र तिवारी। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना हटा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां दो युवकों पर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। हटा पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
दमोह में 11 साल की मासूम से दुष्कर्म, दो आरोपी फरार

Saurabh Shukla
21 जुलाई 2026, 01:04 pm IST
Saurabh Shukla21 जुलाई 2026, 01:04 pm IST



