भोपाल, जीतेन्द्र यादव। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रैपीडो राइड कैंसिल करने के बाद चालक द्वारा युवती को गाली देने और आपत्तिजनक फोटो भेजने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपित चालक मोहम्मद मुस्तकीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक युवती ने रैपीडो सेवा के माध्यम से राइड बुक की थी, जिसे बाद में उसने कैंसिल कर दिया। आरोप है कि राइड कैंसिल होने से नाराज चालक मोहम्मद मुस्तकीन ने युवती के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उसके मोबाइल पर अपने गुप्तांग की आपत्तिजनक फोटो भेज दी।

घटना से आहत युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग भी बागसेवनिया थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपित चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।