Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरखाकी पर सवाल: 10 दिन पहले दलित युवक को मारी गई गोली, अब तक गिरफ्त से बाहर आरोपी

खाकी पर सवाल: 10 दिन पहले दलित युवक को मारी गई गोली, अब तक गिरफ्त से बाहर आरोपी

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 07:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,सुबोध त्रिपाठी । जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग दलित युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।


जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को जुझारनगर थाना क्षेत्र के निवासी भैयालाल अहिरवार को गांव के ही दबंग और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय राजे त्रिलोक सिंह के बेटे रविराज सिंह ने गोली मार दी। गोली लगने से भैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज फिलहाल झांसी के अस्पताल में चल रहा है।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को संरक्षण दे रही है। उनका कहना है कि घटना के 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा एफआईआर में भी संदेह का हवाला देकर आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है।


घायल भैयालाल अहिरवार और उनके परिजन लगातार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)