मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आस्था, भक्ति और अपार जनसमूह का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला है। खेल के जिस मैदान में आमतौर पर खिलाड़ियों के समर्थन में शोर गूंजता है, वहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज की श्री हनुमान कथा के दौरान पूरा स्टेडियम 'जय श्रीराम' और 'बजरंगबली' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। स्टेडियम कथा के इस विहंगम दृश्य और समापन के बाद विदाई के दौरान बागेश्वर महाराज के प्रति मुंबईवासियों की दीवानगी व अद्भुत प्रेम ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। उनकी एक झलक पाने और आशीर्वाद लेने के लिए सड़कों से लेकर कथा स्थल तक भक्तों का ऐसा जनसमुद्र उमड़ा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


स्टेडियम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति के रंग में डूबी मायानगरी

मुंबई में आयोजित बागेश्वर महाराज की इस भव्य स्टेडियम कथा में शामिल होने के लिए न केवल महानगर, बल्कि आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। खचाखच भरे स्टेडियम में जब बागेश्वर महाराज ने कथा वाचन और दिव्य दरबार के माध्यम से सनातन धर्म व हनुमान जी की महिमा का बखान किया, तो पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के उत्साह और अनुशासन के बीच कथा स्थल का नजारा किसी महाकुंभ जैसा नजर आ रहा था, जहां हर कोई भक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया।

विदाई के वक्त दिखा भक्तों का अद्भुत प्रेम, एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग

कथा के समापन के पश्चात जब बागेश्वर महाराज के प्रस्थान और विदाई की बेला आई, तो मुंबई के भक्तों का अद्भुत समर्पण और प्रेम देखने को मिला। अपने प्रिय कथावाचक की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा मार्गों पर कतारबद्ध होकर खड़े हो गए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जैसे ही बागेश्वर महाराज का काफिला आगे बढ़ा, श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पुष्पवर्षा करने लगे। विदाई के समय उमड़े इस अपार जनसमुद्र ने स्पष्ट कर दिया कि देश के कोने-कोने की तरह मायानगरी मुंबई में भी बागेश्वर महाराज के प्रति लोगों की गहरी आस्था और अटूट श्रद्धा है।