छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। जिले के उमरेठ में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने भरे मंडप में दूल्हे की जगह अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी. घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है. मंगलवार को इस मामले की शिकायत उमरेठ थाने में दर्ज कराई गई। दरअसल परासिया से बारात उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंची थी। शादी की सभी रस्में चल रही थीं. बारात का स्वागत हुआ, आतिशबाजी हुई और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी शुरू हो गई थी. इसी बीच वरमाला के लिए मंच तैयार किया गया और दूल्हा मंच पर पहुंच गया. जैसे ही दुल्हन को मंच पर लाया गया, उसने अचानक पंडाल में मौजूद एक युवक के गले में वरमाला डाल दी और उससे लिपट गई. यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए. घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. दुल्हन के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी और उसे पंडाल से बाहर भगा दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई.इस घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. बारात बिना विवाह के ही वापस लौट गई. दूल्हा पक्ष ने उमरेठ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी है कि युवती और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए तैयार हो गई थी लेकिन शादी के दिन उसने यह कदम उठा लिया।
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ा शादी के मंडप में हाई-वोल्टेज ड्रामा, दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला
शादी के मंडप में हाई-वोल्टेज ड्रामा, दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला

Saurabh Shukla
1 मई 2026, 06:27 am IST
Saurabh Shukla1 मई 2026, 06:27 am IST
