सतना, अंबिका केशरी। भटनवारा पीएम श्री हायर सेकेंड्री विद्यालय के वाणिज्य संकाय के छात्रों द्वारा सिटी बस के संचालन में विस्तार की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जन समस्या समाधन समिति के जिला अध्यक्ष बालंेद्र यादव ने कहा कि अन्य रूटों में सिटी बस का संचालन किया जा रहा है, लेकिन अमरपाटन और मैहर रेाड में इनकी संख्या बढाने की आवश्यकता है। इसके अलावा छात्रों ने मांग पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि भटनवारा स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर विद्यालय वर्ष 1992 से लगातार संचालित हो रहा है। लेकिन अभी तक यहां पर कॉमर्स विषय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं भटनवारा से लगभग 20 किलोमीटर तक के किसी भी विद्यालय में भी कॉमर्स विषय उपलब्ध नहीं है, जिससे भटनवारा और आसपास के क्षेत्रों के कई छात्र-छात्राओं को इस विषय की पढाई के लिए बहुत दूर तक जाना पडता है। इससे उन्हें असुविधा, समय की हानि और अतिरिक्त खर्च उठाना पड रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने सिटी बस के संचालन व कॉमर्स विषय को संचालित किए जाने के लिए शासन-प्रशासन से मांग की है। वहीं मांगें पूरी नहीं होने की सूरत में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में विकास सेन, मोहित यादव, योगेश कुशवाहा, अतुल यादव, कृष्णा राज यादव, ललित विश्वकर्मा, बलराम सिंह सहित काफी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
सिटी बस के संचालन को लेकर छात्रों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

PeptechTime
25 मई 2026, 02:30 am IST
PeptechTime25 मई 2026, 02:30 am IST
