Monday, February 16, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशपन्नाअमरपाटन में एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार की ठगी, अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस

अमरपाटन में एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार की ठगी, अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस

Post Media
News Logo
Peptech Time
16 फ़रवरी 2026, 12:20 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अमरपाटन। सतना रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर एक वृद्ध के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर अमरपाटन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खोखम निवासी वृद्ध राजकिशोर प्रसाद तिवारी 9 फरवरी की दोपहर अपने पंजाब नेशनल बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए सतना रोड स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने मशीन में अपना एटीएम कार्ड डाला, वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया।


कार्ड बदलने के बाद वृद्ध ने कई बार पैसा निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजैक्शन सफल नहीं हुआ। अगले दिन उनके मोबाइल पर खाते से रकम कटने के मैसेज आने लगे। आरोपियों ने 45 हजार रुपए का एक ट्रांजैक्शन, 5 हजार रुपए का एक ट्रांजैक्शन और 10-10 हजार रुपए के दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 70 हजार रुपए निकाल लिए।


लगातार मैसेज मिलने पर पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने अमरपाटन थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पीड़ित के अनुसार एटीएम बूथ में कुछ युवक मौजूद थे, जिन्होंने सहायता के नाम पर उनका कार्ड बदल दिया और नकली कार्ड थमा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान के लिए एटीएम मशीन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)