छतरपुर, पंकज यादव। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर गहोई समाज छतरपुर एवं गहोई सेवा क्लब छतरपुर इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त स्कूल में उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मैथिलीशरण गुप्त के जीवन, साहित्यिक योगदान और उनकी प्रमुख रचनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इसके बाद गहोई समाज एवं गहोई सेवा क्लब के सदस्यों ने शहर में बाइक रैली निकाली। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली पुलिस लाइन स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त चौराहा पहुंची, जहां समाज के वरिष्ठजनों एवं क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मिठाई का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका छतरपुर के उपाध्यक्ष वीकेंड वाजपेई उर्फ मिंटू पंडा सहित गहोई समाज के नगर अध्यक्ष प्रेम नारायण रूसिया, महामंत्री एस.डी. कुचिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र खरया, राजा भैया रूसिया, राजेंद्र नीखरा, सोनू कुचिया, राकेश रूसिया, ओमप्रकाश पिपरसानिया, निक्की बरसैया और के.के. ब्रजपुरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गहोई सेवा क्लब की ओर से जयदीप ब्रजपुरिया, दुर्गेश बहरे, राजेश पंसारी, सोमेश छिरोलिया और अजय खरया सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त स्कूल परिवार के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन राजेश रूसिया ने किया।




