Wednesday, December 10, 2025

LOGO

मध्य प्रदेशभोपालभोपाल में वरिष्ठ वकील ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में धमकी भरे कॉल का ज़िक्र

भोपाल में वरिष्ठ वकील ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में धमकी भरे कॉल का ज़िक्र

Post Media
News Logo
Peptech Time
26 नवंबर 2025, 10:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में सोमवार रात एक वरिष्ठ एडवोकेट शिवकुमार वर्मा (68) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक अज्ञात कॉलर ने उन्हें दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके की साजिश में फंसाने की धमकी दी थी। कॉलर ने कहा था कि “साजिश में तुम्हारा नाम आ गया है, जल्द ही तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा।”

सुसाइड नोट के मुताबिक, कॉल में यह भी दावा किया गया था कि वर्मा के बैंक खाते से आतंकी फंडिंग हुई है। इस धमकी के बाद वे लगातार तनाव में थे। पुलिस का अनुमान है कि यह ठगी का एक नया तरीका हो सकता है, जिसमें धमकाकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती है, लेकिन भय के कारण एडवोकेट वर्मा ने चरम कदम उठा लिया।

घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)