इंदौर, रविकांत वर्मा। इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 43 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी अश्वनि पिता अनिल शर्मा, निवासी चंदुपुरा, भिंड ने उससे शादी का वादा किया था। आरोपी ने भरोसा दिलाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। लगातार शोषण और धमकियों से परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में एमआईजी थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी अश्वनि शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है।

