अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने राम मंदिर के शिखर पर बटन दबाकर धर्म ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान पूरे समय मंत्रोच्चार चलता रहा। जैसे ही ध्वज शिखर पर पहुँचा प्रधानमंत्री ने ध्वज को प्रणाम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ध्वज पर पुष्पार्चन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रामलला का दर्शन पूजन किया।
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ डॉ. भागवत, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरि व महामंत्री चंपत राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. भागवत के साथ रामलला की पूजा अर्चना की। राम मंदिर में पूजा अर्चना स्वामी विश्वप्रपन्नतीर्थ महाराज ने संपन्न कराई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने प्रथम तल पर बने राम दरबार में भी दर्शन किया।
राम मंदिर के शिखर पर लगे ध्वज की ऊंचाई 10 फिट और लम्बाई फिट है। ध्वज पर चमकते सूर्य की तस्वीर है। इस पर कोविदार पेड़ की तस्वीर के साथ ऊं लिखा है। यह धर्म ध्वजा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्मित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राम मंदिर की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर देशभर से आये आमंत्रित अतिथि व पूज्य संत मंदिर परिसर में विराजमान हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

‘मातृभूमि’ पर विवाद के बीच सलमान खान बोले, स्क्रिप्ट बदलने के सरकारी दबाव की खबरें झूठी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम की खिताबी जीत में पंजाब ने छोड़ी गहरी छाप

किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का मुनाफा करीब 4 प्रतिशत घटकर 51 करोड़ रुपए रह गया

'धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करने का अधिकार आपको नहीं', केशव प्रसाद मौर्य पर भड़के अखिलेश यादव

भारत में डोमिनोज पिज्जा ऑपरेटर जुबिलेंट फूडवर्क्स का मुनाफा 42 प्रतिशत गिरकर 108 करोड़ रुपए रहा

अखिलेश यादव की हताशा की वजह से बयानबाजी कर रहे, साफ होगा सपा का सूपड़ा: दिनेश प्रताप सिंह

तेलंगाना सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान को दे रही प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री







