भोपाल,जीतेन्द्र यादव। राजधानी के कोलार क्षेत्र स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों संस्थानों को भेजे गए ईमेल में 21 बम रखे जाने का दावा किया गया है। मेल में उल्लेख किया गया कि दोपहर 1:30 बजे बम सक्रिय होंगे और इस्लामी नमाज के समय से पहले परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन जांच शुरू की गई। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल और यूनिवर्सिटी को तत्काल खाली कराया गया। गौरतलब है कि भोपाल में पिछले कुछ समय से सरकारी और निजी संस्थानों को लगातार इस तरह की धमकियां मिल रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुलिस अभी तक धमकी देने वालों तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

‘मातृभूमि’ पर विवाद के बीच सलमान खान बोले, स्क्रिप्ट बदलने के सरकारी दबाव की खबरें झूठी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम की खिताबी जीत में पंजाब ने छोड़ी गहरी छाप

किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का मुनाफा करीब 4 प्रतिशत घटकर 51 करोड़ रुपए रह गया

'धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करने का अधिकार आपको नहीं', केशव प्रसाद मौर्य पर भड़के अखिलेश यादव

भारत में डोमिनोज पिज्जा ऑपरेटर जुबिलेंट फूडवर्क्स का मुनाफा 42 प्रतिशत गिरकर 108 करोड़ रुपए रहा

अखिलेश यादव की हताशा की वजह से बयानबाजी कर रहे, साफ होगा सपा का सूपड़ा: दिनेश प्रताप सिंह

तेलंगाना सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान को दे रही प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री







