पटना। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गुरुवार को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक अनंत सिंह के साथ ही जेल से बाहर आएंगे। राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जेल से आकर वोट दिया था और दावा किया था कि जल्द ही जेल से बाहर आऊंगा। साथ ही यह भी कहा था किअब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनके बच्चे राजनीति करेंगे।
बाहुबली विधायक फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अक्टूबर 2025 में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह गिरफ्तार हुए और जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और विजयी हुए। निचली अदालतों से अनंत सिंह की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद अनंत सिंह ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गुरुवार को हाईकोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत मंजूर कर ली।
16 मार्च 2026 को बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जिसमें अनंत सिंह ने जेल से आकर जदयू उम्मीदवार नीतीश कुमार को वोट दिया था। मतदान के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजनीति में अगली जिम्मेदारी उनके बड़े बेटे निभाएंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा था कि जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।
राज्यसभा चुनाव से पहले भी अनंत सिंह जेल से बाहर आए थे। बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छू-कर आशीर्वाद लिया था। अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

‘मातृभूमि’ पर विवाद के बीच सलमान खान बोले, स्क्रिप्ट बदलने के सरकारी दबाव की खबरें झूठी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम की खिताबी जीत में पंजाब ने छोड़ी गहरी छाप

किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का मुनाफा करीब 4 प्रतिशत घटकर 51 करोड़ रुपए रह गया

'धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करने का अधिकार आपको नहीं', केशव प्रसाद मौर्य पर भड़के अखिलेश यादव

भारत में डोमिनोज पिज्जा ऑपरेटर जुबिलेंट फूडवर्क्स का मुनाफा 42 प्रतिशत गिरकर 108 करोड़ रुपए रहा

अखिलेश यादव की हताशा की वजह से बयानबाजी कर रहे, साफ होगा सपा का सूपड़ा: दिनेश प्रताप सिंह

तेलंगाना सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान को दे रही प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री







