मैहर, पुष्पेन्द्र कुशवाहा। जिले के अमरपाटन अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसिया में अवैध बालू (रेत) की बिक्री और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज विभाग हरकत में आ गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर सतीश मिश्रा ने परसिया पहुंचकर मौके का मुआयना किया और विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से परसिया और उसके आस-पास के क्षेत्रों से रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू के भंडारण और परिवहन की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से बालू बेची जा रही है, जिससे राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है।
इन पुख्ता शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए, माइनिंग इंस्पेक्टर सतीश मिश्रा अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत परसिया पहुंचे। उन्होंने उन संभावित स्थानों का औचक निरीक्षण किया जहां से अवैध बालू के कारोबार और परिवहन करने वाले वाहनों व हाईवा की पंचनामा बनाते हुए जब्ती कार्रवाई की हैं

