भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्त नेताओं के पदभार ग्रहण कार्यक्रमों के बीच राजधानी भोपाल में सैकड़ों वाहनों के काफिले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का पालन करते हुए एक अलग संदेश देने का प्रयास किया।


ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन से मंत्रालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी मोदी जी की अपील का अनुसरण कर रहे हैं और आम जनता से भी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील करते हैं।


मंत्री तोमर ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि ईंधन पर होने वाला खर्च भी घटेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।