मंदसौर, ललित शंकर धाकड़ । देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई देने लगा है। मंदसौर में तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंचने के बीच भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ को गर्मी से राहत देने के लिए कूलर लगाया गया है। पुजारियों और श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान को जीवित स्वरूप में पूजा जाता है, इसलिए उन्हें भी मौसम के अनुसार सुविधा मिलनी चाहिए। जैसे सर्दियों में भगवान को कंबल ओढ़ाया जाता है, वैसे ही गर्मी में कूलर की व्यवस्था की गई है। इस पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
भीषण गर्मी में भगवान पशुपतिनाथ के लिए लगाया गया कूलर

Saurabh Shukla
3 मई 2026, 11:40 am IST
Saurabh Shukla3 मई 2026, 11:40 am IST
