छतरपुर। अर्धनारीश्वर मंदिर, दुर्गा लक्ष्मीपुरम, सागर रोड पर कल महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर जनराय की टोरिया के महंत श्री श्रृंगारी जी महाराज एवं उनके सहयोगी शिष्य महाराज जी को महिला मंडल की ओर से शाल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिला मंडल ने महंत श्री श्रृंगारी जी महाराज के नेतृत्व में छतरपुर में 51 फीट ऊंची अनंत बलवंत अष्टधातु की हनुमान जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के संकल्प को श्रद्धा और अथक लगन से पूरा करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान महंत श्री श्रृंगारी जी महाराज ने आशीर्वचन दिए, जिनसे सभी उपस्थित बहनों ने भरपूर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में हनुमान जी की भक्ति, राम भक्ति और सनातन संस्कृति के महत्व पर भी चर्चा हुई।
महिला मंडल की सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी मातृशक्ति का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

