छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। तामिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक वार्ड बॉय का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और युवक 21 तारीख से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। घटना के एक दिन पहले ही स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ द्वारा उसे स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया के बीएमओ ने 20 तारीख को वार्ड बॉय को लापरवाही के मामले में स्पष्टीकरण नोटिस दिया था। इसके बाद से वह ड्यूटी से नदारद था। स्थानीय स्तर पर इस बात की भी चर्चा और संभावना जताई जा रही है कि कहीं नोटिस मिलने के तनाव में युवक ने आत्महत्या जैसा कदम तो नहीं उठाया। हालांकि, प्रशासन और पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।
ये भी पढ़ें




बीएमओ ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को लापरवाही के कारण नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद वह काम पर नहीं लौटा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।









