Monday, February 16, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉलीवुडरणबीर कपूर ने ‘लव एंड वॉर’ के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की जमकर की तारीफ, बताया क्यों मानते हैं उन्हें बेस्ट

रणबीर कपूर ने ‘लव एंड वॉर’ के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की जमकर की तारीफ, बताया क्यों मानते हैं उन्हें बेस्ट

Post Media
News Logo
Peptech Time
16 फ़रवरी 2026, 08:18 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान रणबीर ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की जमकर सराहना की और उन्हें पिछले चार दशकों का सबसे बेहतरीन निर्देशक बताया।


रणबीर कपूर ने लाइव सेशन में कहा कि वह इन दिनों अपने सभी प्रोजेक्ट्स पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, खासतौर पर ‘लव एंड वॉर’ पर। उन्होंने इस फिल्म के अनुभव को “अमेजिंग” बताया और कहा कि भंसाली के साथ दोबारा काम करना उनके लिए बेहद खास है।


रणबीर ने कहा, मैं जिन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हूं, उन पर पूरी मेहनत कर रहा हूं। ‘लव एंड वॉर’ का अनुभव अब तक शानदार रहा है। भंसाली सर के साथ फिर से काम करना मेरे लिए बेहद एक्साइटिंग है। वह ऐसे निर्देशक हैं, जो पिछले चार दशकों में सबसे बेहतरीन रहे हैं। यह फिल्म वाकई बहुत स्पेशल होने वाली है। आपको जल्द ही इसके और अपडेट्स मिलेंगे।


फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। तीन दिग्गज कलाकारों की यह तिकड़ी और संजय लीला भंसाली का निर्देशन फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।


गौरतलब है कि रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। भंसाली अपनी भव्य कहानियों, शानदार विजुअल्स और गहरे इमोशन्स के लिए इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं। रणबीर की तारीफों के बाद ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।


रणबीर ने संकेत दिया है कि फिल्म से जुड़े आधिकारिक अपडेट्स जल्द सामने आएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में मेकर्स की ओर से फिल्म को लेकर कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)