Monday, February 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशमहाराष्ट्रफिल्म बॉर्डर 2 ने दो दिनों में कमाए 72.69 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन

फिल्म बॉर्डर 2 ने दो दिनों में कमाए 72.69 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन

Post Media
News Logo
Peptech Time
25 जनवरी 2026, 10:23 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन मजबूत ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म ने 40.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ दो दिनों में कुल कमाई 72.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था

बॉर्डर 2 साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। देशभक्ति की भावना और दमदार कहानी को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है।


फिल्म के प्रमोशन के तहत शनिवार को अभिनेता वरुण धवन मुंबई के एक थिएटर में पहुंचे। अचानक थिएटर में वरुण धवन को देखकर फैंस काफी खुश हो गए। उन्होंने दर्शकों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। फिल्म में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।


शुक्रवार रात मुंबई में फिल्म बॉर्डर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन भी किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी टीम और कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। स्क्रीनिंग में सनी देओल और वरुण धवन के साथ अहान शेट्टी अपने माता-पिता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के साथ नजर आए। अहान को सपोर्ट करने उनकी बहन अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी पहुंचे।


इस दौरान आर्यन खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा बोनेसी के साथ दिखे। इसके अलावा स्क्रीनिंग में सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल समेत कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। बॉर्डर 2 की शानदार कमाई और स्टार्स की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)