छतरपुर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला छतरपुर द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टि से नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश 18 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।

प्रमुख तबादलों की सूची इस प्रकार है:

  • उपनिरीक्षक (उनि) किशोर कुमार पटेल: थाना सिविल लाईन से चौकी प्रभारी बछौन बनाया गया है।
  • सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) सीताराम अहिरवार: पुलिस लाईन से थाना कोतवाली भेजे गए हैं।
  • का.वा. प्रधान आरक्षक विकास खरे (1007): थाना यातायात से महिला थाना में पदस्थ किए गए हैं।
  • प्रधान आरक्षक राहुल पटैरिया (509): थाना ओरछा रोड से इनका पूर्व में थाना ईशानगर किया गया आदेश संशोधित कर अब थाना नौगांव किया गया है।
  • प्रधान आरक्षक सिद्धनाथ अहिरवार (741): चौकी पठा थाना लवकुशनगर से इनका पूर्व में थाना बक्स्वाहा किया गया आदेश संशोधित कर अब थाना जुझारनगर किया गया है।
  • का.वा. प्रधान आरक्षक राजेश पटेल (321): पुलिस लाईन से थाना बक्स्वाहा पदस्थ किए गए हैं।
  • प्रधान आरक्षक निर्मल मलिक (733): थाना सिविल लाईन से सीसीटीवी कन्ट्रोलरूम खजुराहो भेजे गए हैं।
  • महिला आरक्षक प्रतिभा खरे (904): पुलिस लाईन से फिंगर प्रिंट शाखा में पदस्थ की गई हैं।
  • आरक्षक सोबरन सिंह (256): थाना बाजना से थाना नौगांव स्थानांतरित किए गए हैं।
  • महिला आरक्षक पूनम तिवारी (835): पुलिस लाईन से पर्यटक चौकी खजुराहो भेजी गई हैं।
  • आरक्षक हरस्वरूप (872): पुलिस लाईन से थाना कोतवाली में पदस्थापना की गई है।
  • आरक्षक संदीप अहिरवार (265): पुलिस लाईन से थाना हरपालपुर भेजे गए हैं।
  • आरक्षक प्रभाकर दत्त (546): पुलिस लाईन से थाना लवकुशनगर स्थानांतरित किए गए हैं।
  • आरक्षक महेन्द्र लोधी (371): एसडीओपी कार्यालय बड़ामलहरा से थाना बाजना भेजे गए हैं।
  • आरक्षक वीरेन्द्र सिंह लोधी (446): पुलिस लाईन से थाना नौगांव में पदस्थ किए गए हैं।
  • आरक्षक मोहित अहिरवार (590): पुलिस लाईन से थाना सिविल लाईन भेजे गए हैं।

एसपी कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज सहित सभी संबंधित थाना प्रभारियों को भेज दी गई है। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों की रवानगी और आमद सुनिश्चित करें।