भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठनात्मक विस्तार की कवायद लगातार जारी है। इसी कड़ी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई इन नियुक्तियों के तहत सीहोर और विदिशा जिलों में मोर्चे की नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी स्तर पर इन नियुक्तियों को आगामी चुनौतियों से पहले पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को धार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सीहोर और विदिशा जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, दोनों जिलों में जिला अध्यक्ष और दो-दो जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
सीहोर जिला:
- जिला अध्यक्ष: श्री अमित मीणा
- जिला महामंत्री: श्री एलम सिंह परमार
- जिला महामंत्री: श्री विशाल जाट
विदिशा जिला:
- जिला अध्यक्ष: श्री सचिन यादव
- जिला महामंत्री: श्री ब्रजेश दांगी
- जिला महामंत्री: श्री अंकित साहू
जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर
प्रदेश भाजपा में लगातार हो रही संगठनात्मक नियुक्तियों के बीच पार्टी अब जिला और मंडल स्तर पर अपनी टीम को नई जिम्मेदारियां सौंप रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों को अपने-अपने जिलों में संगठन का विस्तार करने, समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।
















