मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। जिले के गरोठ में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत से अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया। मृतका की पहचान आशा (पत्नी जगदीश लाल, निवासी गरोठ) के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रसव प्रक्रिया के दौरान महिला का यूट्रस बाहर आ गया था, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई। हालात बिगड़ने पर अस्पताल ने उसे तुरंत अन्य बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही महिला की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और इसके बाद न्याय की मांग को लेकर सीधे थाने पहुंच गए।














