Friday, February 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशहिमाचल प्रदेशमनाली में बर्फ पर फिसली कार खाई में गिरी, चालक बाल-बाल बचा..

मनाली में बर्फ पर फिसली कार खाई में गिरी, चालक बाल-बाल बचा..

Post Media
News Logo
Peptech Time
25 जनवरी 2026, 09:20 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मनाली (हिमाचल प्रदेश)। मनाली में भारी बर्फबारी के बाद फिसलन भरी सड़कों पर हादसों का सिलसिला जारी है। नसोगी गांव में एक बड़ा हादसा उस वक्त हुआ, जब एक चालक गाड़ी स्टार्ट कर बाहर सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक कार बर्फ पर फिसल गई और होटल के सामने स्थित गहरी खाई में जा गिरी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने कार को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन फिसलन अधिक होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सौभाग्य से चालक समय रहते कार से निकलकर किनारे की ओर चला गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि खाई में गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


इस घटना का वीडियो होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार बर्फ पर फिसलते हुए अनियंत्रित होकर सीधे खाई में गिर जाती है।इधर, मनाली में अन्य स्थानों पर भी बर्फ के कारण कई वाहन स्किड होकर आपस में टकरा गए। वोल्वो बस स्टैंड के समीप दो वाहनों की टक्कर हुई, जबकि नसोगी क्षेत्र में एक अन्य वाहन खेत में जा गिरा।


प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बर्फबारी के दौरान वाहन बेहद सावधानी से चलाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और चेन व अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग जरूर करें।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)