प्रतापगढ़ (कुंडा)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले अंतर्गत कुंडा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान दिन-रात अनवरत व्यवस्था संभाल रहे हनुमान, अंगद एवं जामवंत दल के स्वयंसेवकों से बागेश्वर महाराज ने भेंट की। इस दौरान बागेश्वर महाराज ने स्वयं सभी स्वयंसेवकों के पास पहुंचकर उन्हें सिद्ध अभिमंत्रित भभूति प्रसाद प्रदान किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
'सच्चा सेवक वही, जिसकी सेवा उसके कार्यों में दिखाई दे'—बागेश्वर महाराज
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा कि हिंदुओं की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और मजबूती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि सच्चा सेवक वही होता है, जिसकी सेवा उसके कार्यों में दिखाई देती है। जब अन्य लोग विश्राम करते हैं, तब भी ये सेवक अलग-अलग स्थानों पर डटकर सेवा कार्य में जुटे रहते हैं।
ये भी पढ़ें




राजा भैया के मार्गदर्शन में सेवा जारी रखने का आह्वान, बागेश्वर धाम आने का दिया न्योता
बागेश्वर महाराज ने सभी स्वयंसेवकों से इसी एकजुटता और समर्पण के साथ राजा साहब (विधायक रघुराज प्रताप सिंह) के मार्गदर्शन में सनातन की सेवा निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सेवकों को बागेश्वर बालाजी के दर्शन करने के लिए एक साथ बसों के माध्यम से बागेश्वर धाम आने का विशेष निमंत्रण भी दिया। अंत में बागेश्वर महाराज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवकों पर बागेश्वर बालाजी की कृपा बनी रहे और सनातन सेवा का यह संकल्प लगातार आगे बढ़ता रहे।












