मुंबई, रोहित पाठक। फिल्म और टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री धनुषश्री भंसाली ने मुंबई के अंधेरी में आयोजित कथा यात्रा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

छोटे और बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री धनुषश्री पिछले काफी समय से बागेश्वर सरकार से मिलने की अभिलाषा रखती थीं, जो इस कथा यात्रा के दौरान पूर्ण हुई। भेंट के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां अभिनेत्री ने पूज्य महाराज श्री के समक्ष एक मधुर गीत भी गुनगुनाया।

इस विशेष अवसर पर बागेश्वर सरकार ने अभिनेत्री धनुषश्री भंसाली को बागेश्वर बालाजी की पावन पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने अभिनेत्री को बुंदेलखंड स्थित श्री बागेश्वर धाम आने का स्नेहपूर्ण आमंत्रण भी दिया।