आकार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

Advertisement
बकस्वाहा,राजू दुबे। आकार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान गणेश को गुलाल अर्पित कर की। इसके बाद बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व सौहार्द का संदेश फैलाया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर हो उठा और चारों ओर उत्सव का माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को होली पर्व का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य कृष्णा दुबे सहित शिक्षक प्रवीण विश्वकर्मा, रूबी साहू, सुनीता यादव, समीक्षा जैन, रजनी सेन, संजना साहू, हेमा व्यास, काजल वासुदेव, एल्फी खान, साधना उपाध्याय, समरीन खान एवं सरिता जैन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना
