बिजावर, आमिल खान। नगर के नव निर्मित सांदीपनि स्कूल में गुरुवार को प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने फीता काटकर विद्यालय के विधिवत उद्घाटन के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विधायक ने नव प्रवेशित बच्चों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी वर्गों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। प्राचार्य संजय रिछारिया ने बताया कि अब तक लगभग 1600 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है और लक्ष्य 2000 विद्यार्थियों का है। कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ संतोष सैनी, पूर्व अध्यक्ष मनोज भटनागर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नव निर्मित सांदीपनि स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

Saurabh Shukla
30 अप्रैल 2026, 10:12 am IST
Saurabh Shukla30 अप्रैल 2026, 10:12 am IST
