Monday, February 16, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशबांग्लादेश में BNP–जमात समर्थकों में हिंसक झड़प, 1 की मौत, 65 घायल

बांग्लादेश में BNP–जमात समर्थकों में हिंसक झड़प, 1 की मौत, 65 घायल

Post Media
News Logo
Peptech Time
29 जनवरी 2026, 03:00 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बांग्लादेश के शेरपुर जिले में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आगे की कतार में कुर्सियों पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।


इस झड़प में जमात नेता मौलाना मोहम्मद रेजाउल करीम (42) की मौत हो गई, जबकि करीब 65 लोग घायल हुए। घटना झेनेगाती उपजिला मिनी स्टेडियम में हुई, जहां उम्मीदवार अपने चुनावी घोषणापत्र पेश करने पहुंचे थे। हालात बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। मामले के बाद BNP ने शेरपुर जिला कमेटी को निलंबित कर दिया है, वहीं जमात नेता की मौत के विरोध में ढाका और जगन्नाथ विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शन देखने को मिले।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)