रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में होने वाले पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी), महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देररात रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे। देशभर से करीब 600 अधिकारी और वीआईपी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रोटोकॉल में बदलाव के कारण शाह शुक्रवार सुबह आने के बजाय गुरुवार रात ही विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी आज रात रायपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री को नए स्पीकर हाउस एम-1 में और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को वित्त मंत्री आवास एम-11 में ठहराया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी आज रायपुर पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि' विकसित भारत : सुरक्षा आयाम' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है। यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को भी सुगम बनाता है।
Reels
Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

टैबलेट से यूपी में डिजिटल क्रांति लाएंगे युवा: योगी सरकार ने टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिए व्यापक स्तर पर युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमेंद्र तोमर के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस

स्वच्छता के क्षेत्र में जबलपुर की बनी राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों का सम्मान किया, 75 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिलेगी

डीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर भर्ती, 7 दिसंबर तक करें आवेदन

‘ब्रेक इंडिया वेक्टर’: ‘भारत समिट’ को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला

एससीएल भर्ती: तकनीशियन सहित 83 पदों पर निकली वैकेंसी, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

निफ्ट भर्ती 2026: रजिस्ट्रार सहित 19 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट करें अप्लाई

अंडर-19 एशिया कप: फाइनल में रोमांचक जीत के बाद भारत कप्तान रायचंदानी बोले-यह एक उतार-चढ़ाव भरा सफर था

स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर







