Wednesday, February 18, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशनई दिल्लीटी20 विश्व कप: भारतीय टीम सुपर-8 में तीन टीमों के खिलाफ खेलेगी, पहला मैच बेहद मुश्किल

टी20 विश्व कप: भारतीय टीम सुपर-8 में तीन टीमों के खिलाफ खेलेगी, पहला मैच बेहद मुश्किल

Post Media
News Logo
PeptechTime
18 फ़रवरी 2026, 06:42 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना चुकी है। सुपर-8 में भारतीय टीम किस टीम के खिलाफ कब मुकाबला खेलेगी, इसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है। आइए भारतीय टीम के उन टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं जिनके खिलाफ सुपर-8 में मुकाबले खेले जाने हैं।



भारतीय टीम को सुपर-8 स्टेज में तीन मैच खेलने हैं। पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाना है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए सुपर-8 का यह सबसे कठिन मुकाबला है। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में प्रचंड फॉर्म में है और ग्रुप डी में शीर्ष पर रहते हुए आई है। इसलिए भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कांटे की टक्कर का होना तय है।


भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं। एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। कागज पर आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में हैं। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही पिछला टी20 विश्व कप जीता था, इसके बावजूद अगला मुकाबला संघर्षपूर्ण हो सकता है।


सुपर-8 में भारत का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में शाम 7 बजे से खेला जाना है। जिम्बाब्वे की टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हरा चुकी है। इसलिए भारत-जिम्बाब्वे मैच को हल्के में नहीं लिया जा सकता। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं। 10 मैचों में भारत और 3 मैचों में जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की है।


सुपर-8 में भारत का तीसरा मुकाबला खतरनाक वेस्टइंडीज से है। दो बार विश्व चैंपियन रह चुकी वेस्टइंडीज ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर रहकर सुपर-8 में पहुंची है। विंडिज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच भी भारत के लिए आसान नहीं होने वाला है।


भारत और वेस्टइंडीज के बीच 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच भारत ने और 10 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। एक मैच का परिणाम नहीं आया है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)