नई दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। इस लिवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 83.57 अंक की कमजोरी के साथ 84,503.44 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 85,266.30 में अंक तक पहुंचा। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इसकी चाल में थोड़ी कमजोरी भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 618.15 अंक की बढ़त के साथ 85,205.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 41.85 अंक टूट कर 25,842.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही लिवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक उछल कर 26,110.75 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 197.65 अंक की मजबूती के साथ 26,082.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Reels
Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

आरईसीपीडीसीएल भर्ती : सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित 32 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें योग्यता और सैलरी

बीईएल में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती, 18 नवंबर तक करें आवेदन

डब्ल्यूपीजीटी 2026: जैस्मिन शेखर ने जीता सीजन का दूसरा खिताब, वाणी और रिद्धिमा को पछाड़ा

एनआईटीटीटीआर भर्ती: तकनीकी अधिकारी सहित 12 पदों पर 16 नवंबर तक आवेदन का मौका, जानें योग्यता और सैलरी

भारत और सोमालिया ने विदेश मंत्रालयों के बीच परामर्श को लेकर समझौता किया, सहयोग बढ़ाने पर जोर

सीसीआई लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर बनने का शानदार मौका, 16 नवंबर तक करें आवेदन

पाकिस्तान के खिलाफ जीतना बड़ी उपलब्धि, आर्यवीर के योगदान की तारीफ होनी चाहिए: कोच राजू शर्मा

पंजाब: तरन तारन में बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना की

बेल्जियम के नौसेना प्रमुख भारत दौरे पर, समुद्री सहयोग बढ़ाने पर हुई अहम बातचीत







