सतना, सजल कुमार रजक। जिले के महादेवा इलाके में दिनदहाड़े उपद्रव और मारपीट का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है।फरियादी अनुज पांडे के घर के बाहर कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है वहीं पुलिस ने , इस घटना में महादेवा क्षेत्र के ही रहने वाले बंटा यादव, रामू और शैलेंद्र पांडे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है हैं।

नकाब पोश बदमाशों द्वारा की जा रही तोड़फोड़ का यह पूरा घटना क्रम महदेवा इलाके में रहने वाले राजीव पाण्डेय के घर के बाहर का है जहाँ बदमाशों ने घर के बाहर पहुंचकर न केवल गाली-गलौज और हंगामा किया, बल्कि मारपीट व तोड़फोड़ की इस घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी है । घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं में गंभीर अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी की माने तो मामले की पूरी छानबीन की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।