Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहदमोह में व्यापारी से 7 लाख की लूट, कट्टे की नोक पर वारदात

दमोह में व्यापारी से 7 लाख की लूट, कट्टे की नोक पर वारदात

Post Media
News Logo
Peptech Time
11 फ़रवरी 2026, 07:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दमोह,राजेंद्र तिवारी। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। देहात थाना क्षेत्र के कुमेरिया-परसोरिया मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी से करीब 7 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने वारदात को कट्टे की नोक पर अंजाम दिया।


जानकारी के अनुसार सिंधी कैंप निवासी राजकुमार उर्फ राजू सिंधी, जो ‘ईश्वर शाह इलेक्ट्रॉनिक्स’ के संचालक हैं, गढ़ाकोटा से दुकान की वसूली कर दमोह लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चलती बाइक पर लात मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े।


बताया जा रहा है कि गिरते ही बदमाशों ने उनकी कनपट्टी पर कट्टा अड़ा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान व्यापारी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)