Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशनई दिल्लीराहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार, एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर बोले संबित पात्रा

राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार, एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर बोले संबित पात्रा

Post Media
News Logo
PeptechTime
20 फ़रवरी 2026, 11:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि राहुल गांधी 'गद्दार' हैं और देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है और इस घटना को लेकर देशभर के युवाओं, खासकर जेन-जी में आक्रोश है।


भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के दौरान टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में कृष्णा हरी (यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव), कुंदन यादव (बिहार यूथ कांग्रेस सचिव), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष) और नरसिम्हा यादव (यूथ कांग्रेस नेशनल कोऑर्डिनेटर) शामिल हैं।


संबित पात्रा के अनुसार, इन कार्यकर्ताओं ने पहले समिट के लिए आधिकारिक पंजीकरण कराया और बारकोड प्राप्त कर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। ये कार्यकर्ता उल्टी टी-शर्ट पहनकर अंदर गए ताकि उस पर लिखे संदेश दिखाई न दें। बाद में उन्होंने कपड़े उतारकर प्रदर्शन शुरू किया और धरना दिया। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी योजना राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई थी।


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि भारत का वैश्विक आयोजन था। एआई समिट में 100 से अधिक देशों की भागीदारी हुई, 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 60 देशों के मंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा हजारों वैश्विक सीईओ, शोधकर्ता, नीति-निर्माता और स्टार्टअप प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। 2.5 लाख से अधिक पंजीकृत प्रतिभागियों और आगंतुकों की उपस्थिति दर्ज की गई, साथ ही हजारों सत्र और वक्ता इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।


संबित पात्रा ने कहा कि भारत ने पहले इस स्तर का वैश्विक समिट आयोजित नहीं किया था और यह देश की तकनीकी क्षमता, स्टार्टअप शक्ति और युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आयोजन के दौरान विरोध कर कांग्रेस ने भारत की उपलब्धियों का अपमान किया है।


उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी यह समझने में भी असफल रही कि यह भाजपा का नहीं बल्कि भारत का आयोजन था। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की उपलब्धियों और युवाओं की क्षमता को कमतर दिखाने की कोशिश की गई है।


भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के समय इस तरह का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे देश की छवि को धूमिल करने की साजिश बताया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)