छतरपुर/खजुराहो। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति खजुराहो के तत्वावधान में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को प्रेमसागर तालाब परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव एवं राजनगर मंडी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा रानी यादव उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए खजुराहो सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में दर्शकों की मौजूदगी रही और पूरा परिसर कृष्ण भक्ति एवं उत्साह से सराबोर नजर आया।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को क्रमवार पुरस्कार प्रदान किए गए। कमलेश यादव प्रतापपुरा को प्रथम पुरस्कार, परशुराम यादव को द्वितीय, नितिन यादव बजरंगगढ़ को तृतीय, जितेंद्र कुशवाहा केसरीपुरा को पांचवां तथा प्रकाश पटेल शकेरा पूर्व को छठवां पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार राशि क्रमशः 1000, 2000, 3000, 4000 और 4500 रुपये बताई गई।
कार्यक्रम के आयोजन में नितेश उर्फ गोलू यादव, बृजेश सिंह यादव, नंदू यादव, अरुण प्रताप सिंह यादव सहित समिति की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।




