बांदा, अनवर रजा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महकमे में चली इस तबादला एक्सप्रेस के तहत कई थानों के निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों (एसआई) और पुलिस चौकियों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें इधर से उधर किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस महकमे में खासी हलचल देखने को मिल रही है।

जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, विभिन्न चौकियों और थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। प्रशासनिक सुगमता और कार्य में कसावट लाने के लिए यह तबादले किए गए हैं। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है ताकि मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

transpolic